24 घण्टे ऑनलाइन

काबुल में चीनी रेस्तरां पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में कई लोग मारे जानें की आशंका

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट (Bomb Blast) कई लोग मारे गए हैं। यह हमला काबुल के न्यू सिटी इलाके में किया गया है, जहां…

24GhanteOnline
January 19, 2026
2 min read
काबुल में चीनी रेस्तरां पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में कई लोग मारे जानें की आशंका

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट (Bomb Blast) कई लोग मारे गए हैं। यह हमला काबुल के न्यू सिटी इलाके में किया गया है, जहां सबसे ज्यादा चीनी नागरिक रहते हैं। अफगानिस्तान सरकार का कहना है कि अभी शवों की गिनती की जा रही है। विस्फोट (Bomb Blast) में घायल लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। काबुल से जो वीडियो सामने आया है, उसमें विस्फोट के बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति देखी जा रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्री ने काबुल में आत्मघाती हमला होने की बात कही है। मंत्री के मुताबिक इस हमले में कई लोग मारे गए।

अमु टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जो हमला किया गया है, वो चीनी रेस्तरां को निशाना बनाकर किया गया है। जिस रेस्तरां को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है। उसका नाम लांझोऊ बीफ नूडल्स है। चीन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।