24 घण्टे ऑनलाइन

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

आज फादर्स डे (Father's Day) है। पापा के लिए हमारे प्यार की झलक बॉलीवुड के गाने भी बयां करते हैं। बॉलीवुड सॉन्ग्स में वो सारे अहसास छुपे होते हैं जो आप किसी के लिए बयां करना चाहते हैं। हर किसी की जिंदगी में पिता की एक…

24GhanteOnline
June 21, 2026
3 min read

आज फादर्स डे (Father's Day) है। पापा के लिए हमारे प्यार की झलक बॉलीवुड के गाने भी बयां करते हैं। बॉलीवुड सॉन्ग्स में वो सारे अहसास छुपे होते हैं जो आप किसी के लिए बयां करना चाहते हैं। हर किसी की जिंदगी में पिता की एक अहम भूमिका होती है। मां की तरह पिता अपने बच्चों से प्यार जताए या ना जताए लेकिन वह उनके पीछे हमेशा साये की तरह खड़े रहते हैं। जून के तीसरे रविवार को हर साल फादर्स डे (Father's Day)  मनाया जाता है। इस साल 21 जून 2026 को मनाया जा रहा है।

इस खास मौके पर कई लोग सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कर तो कभी घर में पापा के लिए कुछ खास बनाकर या फिर उन्हें कोई गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं। इसके अलावा आप उन्हें गाने भी डेडिकेट कर सकते हैं और बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितने खास हैं। बॉलीवुड में पापा के नाम पर अनेक फिल्में और अनेक गाने बनाए गए हैं, आइए जान लेते हैं कुछ गानों के बारे में...

पापा कहते हैं... (Papa Kehte Hain) - ये गाना तो सभी ने सुना ही होगा क्योंकि पापा की बात हो और इस गाने का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्म कयामत से कयामत कर का ये गाना आमिर खान पर फिल्माया गया है जिसे उदित नारायण ने गाया है और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं।

पापा मेरे पापा (Papa Mere Papa) - फिल्म मैं ऐसा ही हूं के इस गाने ने लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है जिसमें अजय देवगण, बेबी रूचा विद्या, सुष्मिता सेन हैं। पापा को डेडिकेट करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

पिता से नाम है तेरा (Pitah Se Naam Hai Tera) - अक्षय कुमार की फिल्म बॉस का ये गाना काफी इमोशनल है और लोग इसे बेहद पसंद करते हैं। यह गाना मिथुन और अक्षय पर फिल्माया गया है जिसे सोनू निगम ने गाया है।

आई लव यू डैडी (I Love You Daddy) - यह गाना 1995 में आई फिल्म अकेले हम अकेले तुम का है। इस गाने को उदित और आदित्य नारायण ने अपनी आवाज दी है जो पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाता है।

ये तो सच है कि भगवान है (Ye to Sach Hai ki Bhagwan Hai) - पैरेंट्स और बच्चों के लिए एक परफेक्ट सॉन्ग है। फिल्म हम साथ-साथ हैं के इस आइकॉनिक सॉन्ग में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह गाना अक्सर लोगों को भावुक कर देता है।

मेरे जमीं मेरे आसमां मेरे पापा...(Mere Papa) - यह खूबसूरत गाना गुलशन कुमार की बेटी और मशहूर गायिक तुलसी कुमार ने गाया है। इस गाने को भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं और खुद से भी कनेक्ट कर पाते हैं।

मुझे माफ करना ओ साईंनाथ (O Sainath) - फिल्म बीवी नंबर वन का ये गाना लोगों को बेहद पसंद है और बच्चों का पिता के साथ खूबसूरत रिश्ता बखूबी दर्शाता है। इस गाने को अभिजीत, अल्का याग्निक और आदित्य नारायण ने गाया था।

पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई क्यों...- (Papa Main Badi se Choti Kyon) - फिल्म ऐसी भी क्या जल्दी है का ये गाना काफी इमोशनल है जिसकी हर एक लाइन दर्शकों के दिलों को छू लेती है। पिता को डेडिकेट करने के लिए यह एक परफेक्ट सॉन्ग्स में से एक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।