24 घण्टे ऑनलाइन

जंगल बना रहस्य! लापता सेना जवान का शव मिला, साथी की तलाश तेज़

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते दिनों दो जवान (Soldiers) लापता हुए थे। इनको खोजने के लिए सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इनमे से एक जवान का शव अनंतनाग जिले के कोकरनाग के घने जंगलों में मिला है।…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते दिनों दो जवान (Soldiers) लापता हुए थे। इनको खोजने के लिए सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इनमे से एक जवान का शव अनंतनाग जिले के कोकरनाग के घने जंगलों में मिला है। इसके साथ ही दूसरे जवान की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में जवान की मौत का कारण हाइपोथर्मिया बताया जा रहा है। इन जवानों की तलाश सेना पिछले 5 दिनों से कर रही है।

दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों में एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान दो जवान (Soldiers) लापता हुए थे। मृतक जवान की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि जवान के पास से सर्विस वेपन के साथ अन्य जरूरी सामान मिले हैं, जो सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन का हिस्सा था।

पैराट्रूपर का शव कोकरनाग के गडोले के घने जंगलों में मिला है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सैनिक (Soldier) की मौत हाइपोथर्मिया से हुई होगी, क्योंकि भारी बर्फबारी के बाद जंगल का तापमान गिर गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि अचानक मौसम परिवर्तन के कारण ही जवान की मौत हुई है। फिलहाल सेना की कई टीमें मिलकर दूसरे जवान की तलाश कर रही हैं। हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से तलाश तेज की जा रही है।

जवान (Soldier) की मौत से पहले गडोले के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई है। उन्हीं का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान जवानों का संपर्क टूट गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।