24 घण्टे ऑनलाइन

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

हमीरपुर जिले में बुधवार रात यमुना नदी में नाव पलटने (Boat Capsizes) से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार 8 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना…

24GhanteOnline
May 6, 2026
2 min read

हमीरपुर जिले में बुधवार रात यमुना नदी में नाव पलटने (Boat Capsizes) से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार 8 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में मंगलवार को श्रीपाल की बेटी की शादी थी। बुधवार को विदाई के बाद रात के समय परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे। वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट (Boat Capsizes) गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए।

2 लोग बचे, 6 अब भी लापता


हादसे के बाद किसी तरह दो लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। बाहर निकाले गए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। SDM अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की टीम के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है और नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों की तलाश की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।