24 घण्टे ऑनलाइन

पटना में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 3 की मौत; कई लापता

गुरुवार सुबह बिहार के पटना जिले में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास 15-16 लोगों को लेकर जा रही एक नाव तेज हवा की चपेट में आकर पलट (Boat Capsize) गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत…

24GhanteOnline
May 28, 2026
2 min read

गुरुवार सुबह बिहार के पटना जिले में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास 15-16 लोगों को लेकर जा रही एक नाव तेज हवा की चपेट में आकर पलट (Boat Capsize) गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार नाव पर सवार लोग समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा से सब्जियां लेकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवा के झोंके के कारण नाव (Boat Capsize) अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलट गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान लीला देवी (40), नीलम कुमारी (30) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। वहीं कई लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। प्रशासन के मुताबिक सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने बताया कि समस्तीपुर और पटना प्रशासन मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे और रोजाना की तरह दियारा से सब्जियां लेकर लौट रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।