चाइनीज मोटर फेल होने से बीच नदी में पलटी नाव, 3 की मौत… 10 लापता
कटिहार। बिहार के कटिहार में नाव डूबने (Boat Capsized) से तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। नाव में 17 लोग स्वर बताए जा रहे हैं। चार लोगों की किसी तरह बचाया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही…
कटिहार। बिहार के कटिहार में नाव डूबने (Boat Capsized) से तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। नाव में 17 लोग स्वर बताए जा रहे हैं। चार लोगों की किसी तरह बचाया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के नहीं पहुंचने से बचाव कार्य में देरी हो रही है।
घटना कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा की है। यहां नाव के जरिए लोग दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा होते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। एक-एक कर नाव में सवार 17 लोग नदी में डूबने (Boat Capsized) लगे। इनमें तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, चार लोग किसी तरह तैर कर नदी से बाहर आने में सफल हो गए। घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले
घटना के मुताबिक, रविवार की सुबह कुछ लोग अमदाबाद थाना इलाके के दक्षिनी करिमुल्ला पुर के मेघू घाट से नाव में सवार होकर दूसरी ओर गद्दाई दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग एक छोटे डेंगी नाव मे सवार होकर किसी के श्राद्ध कर्म मे जा रहे थे। इस दौरान डेंगी नाव मे लगे चाईनीज मोटर फेल हो गई। नाव में अधिक लोड के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।
नाव पलटने से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग बचाव कार्य मे जुट गए। तीन लोगों के शव मिले हैं। वहीं, चार लोगों की बचा लिया गया है। अभी भी करीब 10 लोग लापता हैं।प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर जरूर पहुंचें हैं, मगर अब तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचने से बचाव कार्य सही ढंग से शुरू नहीं हो पाया है। घटना को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
