24 घण्टे ऑनलाइन

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हो जाएगी छू मंतर जानें क्या हैं ये चीज

लाइफस्टाइल डेस्क। कई बार देखा गया हैं की जब दावा काम नहीं आता तो घरेलू नुस्खे काम आते हैं। जो बीमारियों का जड़ से खात्मा कर देते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा हैं बासी रोटी का। लेकिन आप सभी ने अक्सर लोगों को यह कहते सुना…

24GhanteOnline
June 3, 2026
3 min read

लाइफस्टाइल डेस्क। कई बार देखा गया हैं की जब दावा काम नहीं आता तो घरेलू नुस्खे काम आते हैं। जो बीमारियों का जड़ से खात्मा कर देते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा हैं बासी रोटी का। लेकिन आप सभी ने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात का बचा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता हैं। लेकिन बात अगर गेंहू की रोटी की करें तो आप रात की बची बासी रोटी बिना किसी डर के साथ खा सकते हैं।

रात की बची रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जिसकी वजह से भोजन पचने में आसानी रहती है। रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। तो जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं और आपको किस तरह से इसे खाना हैं।

डायबिटीज


शुगर की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर होती बासी रोटी। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता हैं। यही नहीं बासी रोटी को ठंडे दूध में यदि 10 मिनट भिगोने के बाद खाते हैं तो इसके फायदे ज्यादा होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं।

ब्लड प्रेशर


ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता हैं।

 तनाव दूर


पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता हैं तो दूध के साथ बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं और आपको तनाव भी नहीं होता हैं।

बासी रोटी से वजन भी कम होता है। दरअसल, बासी रोटी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जबकि इसमें सोडियम कम होता है। यही कारण होते हैं कि बासी रोटी पाचन के लिए अच्छी होती हैं और खून में शूगर की मात्रा को भी कम रखती हैं।

इससे वजन भी नियंत्रित रहता हैं। जानें बासी रोटी दूध के साथ खाने से वैसे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होता हैं। लेकिन इसका सेवन करते समय शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाईयों को एकदम से न छोड़ दें। समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच भी करवाते रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।