व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा, ब्लैकहॉक यात्री प्लेन क्रैश होकर नदी में गिरे, 19 शव मिले
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा (Plane Crash) हो गया है। हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया। विमान में 60 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा एक हेलीकॉप्टर से प्लेन के टकराने की वजह से हुआ।…
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा (Plane Crash) हो गया है। हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया। विमान में 60 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा एक हेलीकॉप्टर से प्लेन के टकराने की वजह से हुआ। दरअसल, विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी। विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था। टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर दोनों टूटकर नदी में जा गिरे। नदी से 19 शवों को बाहर निकाला गया है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
कनाडा एयर का विमान था। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा फिलहाल पोटोमैक नदी में है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिस हेलीकॉप्टर से विमान टकराया, वह अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक (H-60) था। हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू करते हुए बंद कर दिया गया है।
जहां पर मौजूद थे ट्रंप, वहां से कुछ दूर पर विमान हादसा
व्हाइट हाउस से एयरपोर्ट के बीच एयर डिस्टेंस तीन किलोमीटर से भी कम है। जिस समय यह हादसा हुआ, ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे। यह हादसा है या साजिश, फिलहाल इसका पता नहीं चला है। मिलिट्री हेलीकॉप्टर के अचानक आने से कई सवाल उठे हैं। पोटोमैक नदी बर्फ की तरह अभी जमी है इसलिए लोगों के बचने की उम्मीद ना के बराबर है।
मिलिट्री हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन
एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले यह हादसा हुआ। मिलिट्री हेलीकॉप्टर और प्लेन के टक्कर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर मिलिट्री हेलीकॉप्टर अचानक कैसे आया? मिलिट्री हेलीकॉप्टर पर कौन सवार था? संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई हवाई क्षेत्र की घटना की जांच करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
