24 घण्टे ऑनलाइन

गाड़ी से निकल रहा काला धुंआ तो हो जाएं अलर्ट! ये कारण आपकी जेब खाली कर देंगे

Blaकार चलाते वक्त आप लोगों ने सड़क पर दौड़ रही बहुत सी गाड़ियों से काला धुंआ (Black Smoke) निकलता हुआ देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर क्यों गाड़ी काला धुंआ छोड़ती है? इसका कारण क्या है और अगर इसे नजरअंदाज किया…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

Blaकार चलाते वक्त आप लोगों ने सड़क पर दौड़ रही बहुत सी गाड़ियों से काला धुंआ (Black Smoke) निकलता हुआ देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर क्यों गाड़ी काला धुंआ छोड़ती है? इसका कारण क्या है और अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो कैसे ये काला धुंआ आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे ताकि आपको कार से निकल रहे काले धुंए को नजरअंदाज करने की गलती न करें.

काला धुंआ (Black Smoke) निकलने के एक नहीं बल्कि बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे कि गंदा एयर फिल्टर, खराब फ्यूल इंजेक्टर, इंजन में कार्बन जमा होना आदि. अगर समय रहते इस समस्या को दूर नहीं किया गया है तो गाड़ी में मोटा खर्चा आ सकता है.

गंदा एयर फिल्टर: एयर फिल्टर में धीरे-धीरे धूल-मिट्टी जमने लगती है जिस वजह से इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती और फिर इंजन ज्यादा तेल खर्च करने लगता है. तेल पूरी तरह से जल नहीं पाता और काले धुएं के रूप में बाहर निकलता है.

खराब फ्यूल इंजेक्टर: अगर गाड़ी में लगे फ्यूल इंजेक्टर लीक होने लगे हैं या फिर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं तो गाड़ी से काला धुंआ निकलने का ये भी एक बड़ा कारण है.

अगर आपकी कार भी काला धुंआ (Black Smoke) छोड़ने लगी तो बिना देर किए कार को नजदीकी मैकेनिक को दिखाएं या फिर कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर लेकर जाएं, नहीं तो कार में छोटी सी खराब कब बड़ी दिक्कत खड़ी कर देगी आपको पता भी नहीं चलेगा.
ये हो सकते हैं नुकसान

काला धुंआ (Black Smoke) निकलने की वजह से कार के माइलेज में गिरावट देखने को मिल सकती है. माइलेज में गिरावट का मतलब ये है कि कार ज्यादा पेट्रोल/डीजल की खपत करने लगेगी.
कैटेलिटिक कन्वर्टर खराब हो सकता है.
इंजन सीज होने का खतरा बढ़ सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…