कपड़ों की चमक वापस लाएगी रासो में राखी ये चीज
काली मिर्च (Black Pepper) भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे भोजन के मसालों के रूप में इस्तेमाल करने के साथ ही अच्छी सेहत के लिए औषधि के रूप में भी काम में लिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी…
24GhanteOnline
March 4, 20252 min read
काली मिर्च (Black Pepper) भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे भोजन के मसालों के रूप में इस्तेमाल करने के साथ ही अच्छी सेहत के लिए औषधि के रूप में भी काम में लिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी काली मिर्च (Black Pepper) घर की कई बड़ी परेशानियों को दूर करने का काम भी करती हैं। इसकी मदद से घर कई कई कामों को आसान बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में किस तरह इसका अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाता हैं।
चूहे नहीं काटेंगे तार
बिजली की तारों पर काली मिर्च (Black Pepper) का स्प्रे करें। इसके अलावा जहां भी चूहे ज्यादा घूमते हो वहां काली मिर्च छिड़क दें। इससे चूहे उन जगहों से दूर रहेंगे।
चींटियां रहेंगी दूर
गुड़, चीनी या आटे के डिब्बे में चीटियां आ जाती है तो उसमें काली मिर्च (Black Pepper) के दानें डाल दें। इसके अलावा घर के जिस भी हिस्से में चीटियों का बसेरा हो वहां काली मिर्च पाउडर का छिड़काव करें। आपकी समस्या समस्या दूर हो जाएगी।
चोट में मिलता है आराम
काम करते वक्त छोटी-मोटी चोट लग जाए तो काली मिर्च (Black Pepper) लगा लें। इसमें मौजूद एंटी सैप्टिक व एंटी बैक्टीरियल चोट को जल्दी ठीक कर देते हैं।
पौधों में नहीं लगेंगे कीड़े
काली मिर्च (Black Pepper) और आटा मिक्स करके पौधों पर छुड़काव करें। इसकी तीखी गंध पौधों में लगे कीड़ों को दूर कर देगी। साथ ही इससे पौधों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।
स्मोकिंग छोड़ने में मिलती है मदद
काली मिर्च (Black Pepper) तेल की खुशबू सूंघने से स्मोकिंग की क्रेविंग नहीं होती। ऐसे में आप भी स्मोकिंग की लत से परेशान है तो रोजाना इसकी बूंदों को जरूर सूंघें।
कपड़ों की चमक बढ़ाए
आप कपड़ों की खोई हुई चमक वापिस लाने के लिए काली मिर्च (Black Pepper) का यूज कर सकते हैं। इसके लिए कपड़े धोते वक्त मशीन में 1 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। इससे कपड़ों की चमक फीकी नहीं पड़ेगी।
Tags:काली मिर्च के उपायHome tipsहोम टिप्स हिंदी मेंblack pepper remediesघरेलू नुस्खेhousehold tipsहोम टिप्सin hindi
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
