24 घण्टे ऑनलाइन

इस सब्जी से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

हर महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखें और इसके लिए वह कई सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती है कि भोजन में काम ली जाने वाली काली मिर्च (Black Pepper) आपके चेहरे को गोरापन और निखार दे सकती हैं।…

24GhanteOnline
February 10, 2026
2 min read

हर महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखें और इसके लिए वह कई सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती है कि भोजन में काम ली जाने वाली काली मिर्च (Black Pepper) आपके चेहरे को गोरापन और निखार दे सकती हैं। जी हाँ, काली मिर्च में ऐसे कई गुण होते हैं जो चेहरे के गौरेपन के लिए फायदेमंद होती हैं।

आज हम आपको काली मिर्च (Black Pepper)  से बने फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में निखार आ जायेगा। तो आइये जानते हैं इन काली मिर्च (Black Pepper) के इन फेसपैक के बारे में।

काली मिर्च (Black Pepper) और दही का फेसपैक 

इसके लिए आपको आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर तथा 2 चम्मच दही लेनी होती है। इस फेसपैक को बनाने के लिए आप दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें तथा इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं रखें। बाद में आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट से आपने चेहरे में नया निखार आएगा तथा बढ़ती उम्र के चिन्ह भी हल्के हो जायेंगे। इसको आप हर मौसम में यूज कर सकते हैं।

काली मिर्च (Black Pepper) और शहद का फेसपैक

इसको बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद तथा आधा चम्मच शहद लेना होता है। इन दोनों चीजों को आप आपस में मिला लें तथा मिश्रण को 25 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इस फेसपैक को लगाने के बाद आपकी त्वचा में गज़ब का निखार आ जाता है।

काली मिर्च (Black Pepper) के तेल तथा बॉडी लोशन का फेसपैक

इसके लिए आप 100 मिलीलीटर बॉडी लोशन तथा 3 बूंद काली मिर्च का तेल ले लें। आप इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें तथा सुबह-शाम को अपने शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां की त्वचा ज्यादा डार्क है। इस मिश्रण को यूज करने पर आप अपनी त्वचा में बहुत सकारात्मक अंतर महसूस करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।