24 घण्टे ऑनलाइन

काले होंठों को भी मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें ये टिप्स

फेस का आकर्षण बढ़ाने में होंठों (Lips) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिनका गुलाबी निखार आपको बेहतरीन लुक प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि अधिकतर महिलाएं होंठों के कालेपन से परेशान हैं जिसका कारण…

24GhanteOnline
January 27, 2026
3 min read

फेस का आकर्षण बढ़ाने में होंठों (Lips) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिनका गुलाबी निखार आपको बेहतरीन लुक प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि अधिकतर महिलाएं होंठों के कालेपन से परेशान हैं जिसका कारण सिगरेट का सेवन, सही पोषण न मिलना, शरीर में खून की कमी या फिर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल में से कुछ भी हो सकता हैं। महिलाएं होंठों (Lips) के कालेपन को कुछ देर के लिए मेकअप के जरिए छिपा लेती हैं। लेकिन ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो होंठों को कालेपन से निजात दिलाकर गुलाबी निखार दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

हल्दी-मलाई

होंठों (Lips) को गुलाबी बनाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी और मलाई का पेस्ट लगाएं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को संक्रमण से बचाते हैं। मलाई का पेस्ट आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा।

गुलाब

गुलाब में तीन खास औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये राहत देने, ठंडक देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है। गुलाब की पंखुडि़यां होंठों के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती हैं। गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों (Lips) पर लगाने से फायदा होता है


नींबू

नींबू त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये त्वचा में नेचुरल एक्सफोलिएटर का तरह काम करता है। ये त्वचा के दाग- धब्बों को साफ करने में मदद करता है। आप नींबू का इस्तेमाल होंठों के कालेपन से छुटकारा दिलाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू को सोने से पहले होंठों पर रगड़ना है और अगली सुबह पानी से धो लें। आप हफ्ते में 3-4 बार होंठों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट बाद होंठों को धो लें। धोने के बाद चेहरे और होठों पर कोई मॉइस्चराइज लगा लें

नारियल का तेल

नारियल का तेल आपके रूखे और काले होंठों को नरम करने के साथ ही इसकी रंगत को भी निखारता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो आपके होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं। इतना ही नहीं, नारियल का तेल आपके होंठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

चीनी

होंठों की डेड स्किन हट जाने से भी कालापन दूर होता है। चीनी को मिक्सर में पीस ले और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम होगा।

अनार

होंठों की देखभाल के लिए अनार से बढ़कर कुछ भी नहीं। ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है। अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।