24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा

क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं। लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का…

24GhanteOnline
March 16, 2025
2 min read
पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा

क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं। लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ। इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं।

सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आईईडी से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था।

नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफुरुल्लाह सुलेमानी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि ये आत्मघाती हमला था। घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी।

ि

उन्होंने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए सैनिकों की मौत पर शोक जताया है।

BLA का हमले को लेकर बड़ा दावा


बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले की जिम्मेदराी ली। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया। इस काफिले में सेना की आठ बसें थी। इनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।