24 घण्टे ऑनलाइन

BJP के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, कांग्रेस और आप को दी मात

चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में भाजपा ने मेयर का चुनाव (Mayoral Election) जीत लिया है। गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव (Mayoral Election) के लिए वोटिंग शुरू हुई और भाजपा (BJP) ने बाजी मारी। गौरतलब…

24GhanteOnline
January 29, 2026
3 min read
BJP के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, कांग्रेस और आप को दी मात

चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में भाजपा ने मेयर का चुनाव (Mayoral Election) जीत लिया है। गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव (Mayoral Election) के लिए वोटिंग शुरू हुई और भाजपा (BJP) ने बाजी मारी। गौरतलब है कि अभी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग होगी।

जानकारी के अनुसार, सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए। सौरभ जोशी (Saurabh Joshi)  ने कांग्रेस के कैडिंडेट गुरप्रीत सिंह गब्बी और आप प्रत्याशी योगेश ढींगरा को मात दी।

निगम में 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले। इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया। कांग्रेस के छह पार्षदों और सांसद मनीष तिवारी ने अपने प्रत्याशी को वोट दिया। आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और ऐसे में सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) ने बाजी मारी। भाजपा के सभी 18 पाषर्दों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) के समर्थन में हाथ खड़े किए। वहीं, आम पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने मेयर प्रत्याशी के लिए वोट डाले। उधर, वोट डालने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बाहर चले गए, क्योंकि उन्हें मालूम था कि पार्टी की हार तय है।

मेयर पद पर जीत के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। उन्हें साथियों ने अपनी सीट पर बिठाया। अहम बात है कि वह अपने पिता की फोटो साथ लेकर आए थे।

कांग्रेस ने किया बॉयकॉट


मेयर चुनाव (Mayoral Election) के बाद सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग हुई, जिसका कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। क्योंकि पार्टी के छह पार्षद मेयर के लिए वोटिंग के बीच ही सदन से चले गए थे। ऐसे में वोटिंग हुई और भाजपा के जसमीत सिंह को 18 वोट और आप के 11 वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिले।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वोटिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा का साथ दिया और इसका बदला चंडीगढ़ के लोग लेंगे।

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव भी भाजपा जीती


सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के जसमनप्रीत सिंह जीत गए हैं। उन्होंने आप के उम्मीदवार मुन्नवर खान को हराया।  डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा की सुमन देवी जीत गई है। रामचंद्र यादव ने चुनाव से पहले अपना नाम वापस ले लिया।

मेयर पद संभालने के दाैरान सौरभ जोशी भावुक हो गए। अपने पिता जयराम जोशी की बातें याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू निकल आए। जोशी ने कहा कि ये मेरी उड़ान नहीं, पिता की तपस्या का फल है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा। जोशी ने कहा कि पद नहीं ऋण है…जीत नहीं जिम्मेदारी है। सौरभ जोशी अपने पिता की तस्वीर साथ में लेकर आए थे। उनको पार्टी के सहयोगी पार्षदों ने जब मेयर की सीट पर बैठाया तो वे काफी इमोशनल दिखे। मेयर बनने के बाद जोशी को आप के प्रत्याशी योगेश ढींगरा ने गले लगा कर बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…