24 घण्टे ऑनलाइन

निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी: सीएम धामी

देहारादून। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम हरिद्वार से भाजपा के मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के पक्ष में रोडशो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो में…

24GhanteOnline
January 21, 2025
2 min read

देहारादून। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम हरिद्वार से भाजपा के मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के पक्ष में रोडशो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। पूरा शहर भाजपा के झंडों से पटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोग सीएम धामी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए।

तुलसी चौक से शुरू हुआ सीएम धामी (CM Dhami) का रोड शो वाल्मीकी चौक से होता हुआ हर की पैड़ी पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। सीएम (CM Dhami) ने नगर में भीड़ देखते कहा कि उनके मन में अब कोई भी संदेह नहीं है कि हरिद्वार में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति पर कार्य करती है। सीएम ने कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है।

बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।

इस अवसर पर हरिद्वार से लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें