24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा के उपाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

लखनऊ : यूपी के चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया…

24GhanteOnline
July 5, 2025
2 min read

लखनऊ : यूपी के चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। उसके पास से दो नाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं दूसरी तरफ मामला सत्ताधारी बीजेपी पार्टी नेता के भाई से जुड़ा होने की वजह से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इस घटना की सूचना आग की तरह पूरे चकिया इलाके में फैल गई, जिसके बाद बीजेपी समर्थक नगर की ओर इकट्ठा होने लगा। चकिया से बीजेपी विधायक, जिला अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ता संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि चकिया में भाजपा नेता प्रदीप मौर्या के भाई संतोष सिंह की परचून की दुकान थी। रोजाना की तरह सुबह सुबह ग्रामीण और नगर के कुछ लोग दुकान पर पहले से बैठे हुए थे। लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी चकिया निवासी प्रकाश जायसवाल नशे में धुत होकर उसकी दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद उसने वहां बैठे लोगों को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद संतोष सिंह दुकान से बाहर आए और उसे रोकने की कोशिश की।

आरोपी प्रकाश जायसवाल ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। विवाद बढ़ने के बाद वो तेजी से अपने घर में गया और वहां से दो नाली बन्दूक लेकर आ गया। इसके बाद प्रकाश ने संतोष सिंह पर फायर कर दिया। आनन फानन में स्थानीय लोग उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी प्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी दो नाली बन्दूक भी जब्त कर ली है। इस बात की जांच की जा रही है कि ये हथियार लाइसेंसी है या अवैध। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।