नशे की सप्लाई पर BJP को घेरा, CM मान बोले- गुजरात के बंदरगाहों से कैसे पहुंचा ड्रग्स?
• नशे के मुद्दे पर पंजाब की ओर उंगली उठाने वालों को अपनी नाकामियों का जवाब देना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • नशे की समस्या के मुद्दे पर पंजाब अपनी छवि खराब करने की इजाजत नहीं देगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

• नशे के मुद्दे पर पंजाब की ओर उंगली उठाने वालों को अपनी नाकामियों का जवाब देना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• नशे की समस्या के मुद्दे पर पंजाब अपनी छवि खराब करने की इजाजत नहीं देगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कपूरथला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नशे की समस्या को लेकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को सख्त जवाब देते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चुनौती दी कि वह केंद्र और गुजरात दोनों जगह सत्ता में होने के बावजूद नशा तस्करी से प्रभावी ढंग से निपटने में अपनी असफलता के बारे में स्पष्ट करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग अपने राज्यों में इस समस्या को हल करने में नाकाम रहे, उन्हें पंजाब की ओर उंगली उठाने से पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए।
एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग नशे की समस्या को लेकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पहले इस समस्या से निपटने में अपनी नाकामी का जवाब देना चाहिए। मैं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि वह स्पष्ट करे कि केंद्र और गुजरात दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद गुजरात और देश के अन्य हिस्सों के बंदरगाहों के रास्ते नशे की सप्लाई कैसे जारी रही।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “नशा तस्करी की समस्या राष्ट्रीय है और इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रचार के जरिए पंजाब की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग अपने राज्यों में इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने में असफल रहे, उन्हें पंजाब की ओर उंगली उठाने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
