24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस

चंडीगढ़। पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाजपा के संबंध में बयान दिए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान…

24GhanteOnline
May 7, 2026
1 min read

चंडीगढ़। पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाजपा के संबंध में बयान दिए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)को मानहानि का नोटिस जारी किया है।

पंजाब के जालंधर व अमृतसर में पांच अप्रैल की रात दो बम धमाके हुए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 6 अप्रैल को कहा था कि यह धमाके भाजपा ने कराए हैं। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने यह नोटिस भेजा। उन्होंने सारे प्लेटफॉर्म से बयान हटा 7 दिन में माफी मांगने को कहा है।

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)का कल का बयान बेहद अनुचित, बेतुका और आपराधिक मानसिकता से भरा था। अपराधियों को पकडऩे के बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

इस बीच गुरुवार को शुक्राना यात्रा लेकर जालंधर पहुंचे भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने फिर से कहा कि जालंधर व अमृतसर में जो छोटे-मोटे ब्लास्ट हुए हैं, वो बीजेपी की एंट्री के संकेत हैं। ये जहां भी जाते हैं, वहां लड़ाई करवाते हैं। ये हिंदू सिख को लड़ाना चाहते हैं, लेकिन हम नहीं लड़ते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…