विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। जिसके बोल हैं ‘चमके…
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। जिसके बोल हैं ‘चमके बिहार, गमके बिहार, अमृत काल में दमके बिहार’। इस थीम सॉन्ग को अब बिहार BJP के तमाम नेता अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।
3 मिनट 43 सेकेंड के इस थीम सॉन्ग में राज्य में एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं। साथ ही विकास कार्यों को दिखाया गया है। इसमें केंद्र की योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया गया है।सॉन्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कम से कम पांच बार दिखाया गया है। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावडे ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘अमृतकाल में बदल रहा है बिहार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार’। इसके साथ राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन के अलावा तमाम बीजेपी नेताओं ने इसे शेयर किया है।
‘वीडियो में दिखाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां’
इस थीम वीडियो सॉन्ग में बिहार BJP के कई वरिष्ठ नेताओं को भी दिखाया गया है। सॉन्ग में राज्य में एनडीए सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ केंद्र की योजनाओं को भी विस्तार से दर्शाया गया है। बिहार में होने वाले विकास कार्यों की झलक के साथ-साथ डबल इंजन की सरकार के द्वारा राज्य में कौन-कौन से काम कराए गए हैं और उसका लोगों को क्या लाभ मिला है इसे भी थीम सॉन्ग में बखूबी दिखाया गया है।
थीम सॉन्ग में केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र
थीम सॉन्ग में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अंत्योदय योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया गया है, साथ ही बिहार के विकास कार्यों को भी दिखाया गया है। इनमें पटना मेट्रो, महात्मा गांधी सेतु, एम्स पटना, नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम के साथ कई अन्य जगहों को शामिल किया गया है।
वीडियो में इस बात पर जोर दिया गया है कि पहले की बिहार की सरकार के द्वारा क्या किया गया था और फिर एनडीए की सरकार आने के बाद बिहार में कैसे विकास कार्य हुए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
