24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी सांसद के सामने भरभराकर गिरा पहाड़, शेयर किया लैंडस्लाइड का भयंकर वीडियो

उत्तराखंड में कई जगहों पर बादल फटने के कारण हालात खराब बने हुए हैं। आए दिन हो रहे लैंडस्लाइड ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसी लैंडस्लाइड (Landslide) के दौरान बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) भी बाल-बाल…

24GhanteOnline
September 18, 2025
2 min read

उत्तराखंड में कई जगहों पर बादल फटने के कारण हालात खराब बने हुए हैं। आए दिन हो रहे लैंडस्लाइड ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसी लैंडस्लाइड (Landslide) के दौरान बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) भी बाल-बाल बचे हैं। उनके सामने ही पूरा पहाड़ भरभराकर गिर गया। हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई लेकिन अगर वे आगे बढ़ते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखते ही देखते पहाड़ का मलबा सड़क पर जमा हो गया। इस दौरान सड़क पर कई वाहन भी मौजूद थे। हालांकि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया पाया, लेकिन इस तरह पहाड़ गिरने की घटना ने लोगों को डरा कर रख दिया है।

सांसद (Anil Baluni) ने शेयर किया वीडियो


वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सांसद (Anil Baluni) ने लिखा कि उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा।

कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा… pic.twitter.com/fdTsXpPsm2


— Anil Baluni (@anil_baluni) September 18, 2025

उन्होंने लिखा कि मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगल कामना करता हूं। आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, NDRF SDRF के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।