24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव (Mishrilal Yadav ) ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनके राजद में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरें है कि अलीनगर सीट से…

24GhanteOnline
October 11, 2025
1 min read

बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव (Mishrilal Yadav ) ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनके राजद में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरें है कि अलीनगर सीट से बीजेपी मैथिली ठाकुर को चुनाव में उतार सकती है।

मिश्रीलाल यादव (Mishrilal Yadav ) ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि आज पिछड़े दलित के साथ मेरा अपमान हो रहा है, मेरे स्वाभिमान पर ठेस पहुंच रही है। मेरे जैसे विधायक को बीजेपी में स्वाभिमान बचाना मुश्किल हो रहा है। मैं आज बिहार बीजेपी से इस्तीफा दे रहा हूं।

बीजेपी पिछड़ा विरोधी है


मिश्रीलाल यादव (Mishrilal Yadav ) ने बीजेपी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी घमंड मे चूर है और वह पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने अभी किसी पार्टी में जाने का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि जहां उन्हें सम्मान मिलेगा वह वहां जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।