24 घण्टे ऑनलाइन

‘अखिलेश यादव माफी मांगो, शर्म करो… शर्म करो', भाजपा नेता ने लगवाएं पोस्टर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के DNA को लेकर दोनों पक्षों में वार पलटवार जारी है। ये विवाद अब पोस्टर वॉर तक पहुंच गया है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और…

24GhanteOnline
May 20, 2025
2 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के DNA को लेकर दोनों पक्षों में वार पलटवार जारी है। ये विवाद अब पोस्टर वॉर तक पहुंच गया है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक की ओर से जवाबी खींचतान चल रही है। तो वहीं, दूसरी ओर BJP नेता ने मंगलवार सुबह लखनऊ के महानगर और 1090 चौराहे समेत कई चौराहों पर इस मामले पर होर्डिंग लगवाते हुए सियासी जंग को हवा दे दी है। भाजपा नेता की ओर से लगवाई गई होर्डिंग में अखिलेश यादव को माफी मांग की है।

1090 चौराहे पर BJP नेता अच्युत पांडेय ने लगवाई होर्डिंग


लखनऊ के 1090 चौराहे पर BJP नेता अच्युत पांडेय ने होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाते हुए लिखा है कि ‘अखिलेश यादव माफी मांगो, अभद्र टिप्पणी बन्द करो’। इसके साथ ही होर्डिंग में आगे लिखा गया है कि ‘शर्म करो… शर्म करो’।

ये होर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। बता दें कि अच्युत पांडे ने ही इस मामले में बीते शनिवार को सबसे पहले हजरतगंज थाने में समाजवादी मीडिया सेल के खिलाफ तहरीर दी गयी थी।

सपा मीडिया सेल के खिलाफ दर्ज है मुकदमा


आपको बताते चलें कि समाजवादी मीडिया सेल की ओर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुए विवाद के बीच भाजपा नेताओं की ओर से दी गयी। तहरीर के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज और वजीरगंज थानों में सपा मीडिया सेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोई धोती पहनने से योगी नहीं बनता…, अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर महाकुंभ को लेकर निशाना साधा


वहीं, इस मामले में विवादित सपा मीडिया सेल के खिलाफ भाजपा की ओर से कड़ी कार्रवाई व अखिलेश यादव को माफी मांगने की हिदायत दी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें