24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी की दिग्गज नेता को मिली गैंगरेप की धमकी, राजनीति जगत में मचा हड़कंप

मुंबई। महाराष्ट्र बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। उनके कार्यालय को मंगलवार शाम स्पीड पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में बहुत ही अश्लील और…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read

मुंबई। महाराष्ट्र बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। उनके कार्यालय को मंगलवार शाम स्पीड पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में बहुत ही अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद से जावेद नाम के एक व्यक्ति ने भेजा है।

इस मामले में, नवनीत राणा (Navneet Rana) के पर्सनल सेक्रेटरी मंगेश कोकाटे ने तुरंत राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम नवनीत राणा के घर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी देने वाले आरोपी जावेद की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पत्र किस मकसद से भेजा गया है। बता दें कि नवनीत राणा (Navneet Rana) को पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

नवनीत राणा (Navneet Rana) पहली बार 2019 लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अमरावती सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद बनी थीं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अमरावती से मैदान में उतारा था लेकिन कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।