24 घण्टे ऑनलाइन

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, भाजपा नेता की मौत

सीतापुर। जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इसमें एक BJP नेता की मौत हो गई। वहीं, दो को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। महमूदाबाद- बिसवां रोड पर फायर…

24GhanteOnline
January 9, 2025
1 min read

सीतापुर। जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इसमें एक BJP नेता की मौत हो गई। वहीं, दो को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। महमूदाबाद- बिसवां रोड पर फायर स्टेशन के पास पेड़ से तेज रफ्तार बोलेरो टकराई है।

सूचना पर आई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में रामपुर कला के तुलसी पुरवा निवासी मनीष द्विवेदी (Manish Dwivedi) (35) की हादसे में मौत हो गई।

दिल्ली के जाटों के साथ BJP ने किया धोखा…, चुनाव से पहले केजरीवाल ने चला बड़ा दांव


यह BJP किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। वहीं, हादसे में लक्षीपुर गांव के शेष कुमार मिश्र (30) व श्यामलाल (50) गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें