'सोते वक्त किसी ने इंजेक्शन लगाया...', अपनी मौत से पहले बोले थे BJP नेता
संभल। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में बीजेपी नेता की मौत का मामला सामने आया है। BJP नेता गुलफाम सिंह यादव (Gulfam Singh Yadav) की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता ने…
संभल। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में बीजेपी नेता की मौत का मामला सामने आया है। BJP नेता गुलफाम सिंह यादव (Gulfam Singh Yadav) की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता ने मौत से पहले बताया था कि उन्हें सोते वक्त किसी ने इंजेक्शन लगाया था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव (Gulfam Singh Yadav) की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुलफाम सिंह यादव (Gulfam Singh Yadav) ने अपनी मौत से पहले किसी को बताया कि उन्हें सोते समय किसी ने इंजेक्शन दे दिया था। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए अलीगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बीजेपी नेता की मौत हो गई।
ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फेंके ईंट-पत्थर
बता दें कि गुलफाम सिंह यादव 2004 के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
