24 घण्टे ऑनलाइन

गला घोंट दूंगा…, सड़क के उद्घाटन के दौरान महिलाओं पर भड़के बीजेपी नेता

कोलकाता। बीजेपी के पूर्व सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में सड़क के उद्घाटन के दौरान महिलाओं पर भड़क उठे। उन्हें धमकियां दीं और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पूरा मामला खड़गपुर नगरपालिका…

24GhanteOnline
March 22, 2025
2 min read

कोलकाता। बीजेपी के पूर्व सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में सड़क के उद्घाटन के दौरान महिलाओं पर भड़क उठे। उन्हें धमकियां दीं और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पूरा मामला खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 के माठ पाड़ा इलाके का है। घोष यहां एक नवनिर्मित कंक्रीट सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनका विरोध किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब वो सांसद (Dilip Ghosh) थे, तब वो उस समय यहां क्यों नहीं आए। हमने आपको कभी नहीं देखा। अब, जब हमारे पार्षद ने सड़क बनवा दी है तो आप यहां उद्घाटन करने आए हैं। इस पर घोष भड़क उठे और कहा कि यह किसी के बाप का पैसा नहीं है। मैंने सांसद रहते हुए इसके लिए फंड दिया था। जाकर प्रदीप सरकार से इसके बारे में पूछिए।

घोष (Dilip Ghosh) ने खोया आपा, महिलाओं के दी धमकी


इस पर महिलाओं ने कहा कि आप हमारे पिता को बीच में क्यों ला रहे हैं? इस पर घोष ने कहा किमैं तुम्हारी चौदह पीढ़ियों को याद दिलाऊंगा। इसके बाद माहौल और गरम हो गया और प्रदर्शनकारी महिलाओं ने घोष की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद वो बुरी तरह नाराज हो गए और उन्हें अपना आपा खो दिया। घोष ने कहा किइस तरह चिल्लाओ मत, मैं तुम्हारा गला घोंट दूंगा।

 Nagpur Violence: हिंसा के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, इतना मिलेगा पैसा


वार्ड नंबर 6 के टीएमसी पार्षद और खड़गपुर के पूर्व विधायक प्रदीप सरकार ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने घोष की आलोचना करते हुए कहा कि वह अब सांसद नहीं हैं, तो वह सड़क का उद्घाटन करने क्यों गए? नगरपालिका ने सड़क का काम पूरा किया है। वह वहां गए और अपना आपा खो बैठे, महिलाओं के पिता का नाम लेकर उनका अपमान किया। मैं वहां नहीं था, लेकिन उन्होंने मेरे पिता का भी अपमान किया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मैं उनकी टिप्पणी की निंदा करता हूं। एक पूर्व सांसद के रूप में उनकी भाषा ऐसी नहीं होनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…