BJP के मुस्लिम नेता के घर में भीड़ ने लगाई आग, वक्फ बिल का किया था समर्थन
इंफाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद वक्फ (संशोधन) बिल अब कानून बन गया है, लेकिन वक्फ बिल का समर्थन करने वालों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस कड़ी में वक्फ बिल का समर्थन करने पर मणिपुर में…
इंफाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद वक्फ (संशोधन) बिल अब कानून बन गया है, लेकिन वक्फ बिल का समर्थन करने वालों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस कड़ी में वक्फ बिल का समर्थन करने पर मणिपुर में भाजपा नेता (Askar Ali) के घर को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना थौबल जिले के लिलोंग में हुई।
दरअसल, मणिपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असकर अली (Askar Ali) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वक्फ कानून के प्रति अपना समर्थन जताया था। जिससे नाराज भीड़ रविवार रात करीब 9 बजे थौबल जिले के लिलोंग हाओरीबी संब्रुखोंग में भाजपा नेता के घर के बाहर इकट्ठा हुई, तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मणिपुर अग्निशमन सेवा के मौके पर पहुंचने के प्रयासों को प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों ने रोक दिया।
भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कहा कि असकर अली (Askar Ali) ने वक्फ बिल का समर्थन किया था और इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने उसके घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। लोगों की नाराजगी के बाद भाजपा नेता असकर अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी है और अपना रुख बदलते हुए सरकार से वक्फ अधिनियम को निरस्त करने का आग्रह किया है।
असकर अली(Askar Ali) ने कहा, ‘हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुए वक्फ विधेयक के संबंध में मैंने सोशल मीडिया पर विधेयक का समर्थन करते हुए कुछ पोस्ट साझा किए थे। मैं पूरे मुस्लिम समुदाय और मीतई पंगलों से माफी मांगता हूं। अब मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह जल्द से जल्द इस विधेयक को निरस्त करें, जिसे अधिनियम में बदल दिया गया है।’ बता दें कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
