बीजेपी नेता पर बलात्कार का आरोप, पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित
सीधी। टिकट देने के नाम पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के BJP नेता ने एक महिला नेता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और पैसा ऐंठा। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान को…
सीधी। टिकट देने के नाम पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के BJP नेता ने एक महिला नेता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और पैसा ऐंठा। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने सिंह पर इल्जाम लगाया कि नेता ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया।
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने अजीतपाल सिंह चौहान को तुरंत पार्टी से निकाल दिया। FIR में कहा गया है कि आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर को अश्लील वीडियो दिखाकर पैसे देने पर मजबूर किया।
मेंहदीपुर बालाजी में 4 लोगों की मौत, रामकृष्ण आश्रम में इस हाल में मिलीं लाशें
अजीतपाल सिंह पर 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) (बलात्कार), 308 (5) (किसी को मौत या गंभीर चोट का डर दिखाकर जबरन वसूली), 296 (अश्लील कृत्य) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और पूछताछ कर रही है।
पार्टी ने की कार्रवाई
इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
