24 घण्टे ऑनलाइन

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बिहार से नितिन और शिवेश राम को…

24GhanteOnline
March 3, 2026
1 min read
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बिहार से नितिन और शिवेश राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

BJP ने आज मंगलवार को 6 राज्यों के 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है। पार्टी ने हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को और ओडिशा से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। असम से तराश गोवाला और जगनमोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है। वोटिंग 15 मार्च को होनी है। इसी दिन मतों की गिनती भी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।