24 घण्टे ऑनलाइन

BJP और AIADMK में फिर हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान

चेन्नई। अन्नाद्रमुक (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी BJP ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Elections 2026) के लिए गठबंधन की घोषणा की है। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी केंद्रीय…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

चेन्नई। अन्नाद्रमुक (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी BJP ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Elections 2026) के लिए गठबंधन की घोषणा की है। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने औपचारिक रूप से इसका ऐलान किया। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव में NDA का नेतृत्व के पलानीस्वामी करेंगे। बताया गया है कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और पलानीस्वामी राज्य स्तर पर NDA का नेतृत्व करेंगे। इस ऐलान से कुछ देर पहले ही बीजेपी ने तमिलनाडु के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। बीजेपी ने तमिलनाडु में नयनार नागेंद्र को राज्य की कमान सौंपी है।

अमित शाह ने क्या कहा?


अमित शाह ने कहा कि AIADMK और BJP नेताओं ने फैसला किया है कि AIADMK, BJP और सभी सहयोगी दल तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव NDA के रूप में एक साथ लड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। शाह ने साफ किया कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी (PM Modi) और राज्य स्तर पर पलानीस्वामी चुनाव का नेतृत्व करेंगे।

गठबंधन के लिए शर्तों से इनकार


AIADMK की ओर से गठबंधन के लिए रखी गई शर्तों के सवाल पर शाह ने रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से कोई मांग नहीं थी। इसका मतलब है कि AIADMK ने गठबंधन के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी।

यूपी को निवेश का हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को किया जाएगा और मजबूत


शाह ने यह भी कहा कि AIADMK 1998 से NDA का हिस्सा रही है। पीएम मोदी (PM Modi) और पूर्व सीएम और AIADMK प्रमुख जे जयललिता ने अतीत में एक साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि AIADMK और BJP का रिश्ता पुराना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…