अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर का आरोपी है रणदीप मलिक
जैक्सन पैरिश, अमेरिका: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और मोस्ट वांटेड अपराधी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक (Randeep Malik) को अमेरिका में FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे जैक्सन पैरिश…
जैक्सन पैरिश, अमेरिका: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और मोस्ट वांटेड अपराधी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक (Randeep Malik) को अमेरिका में FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, रणदीप मलिक (Randeep Malik) अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर भारत में हत्याओं और हमलों की साजिश रच रहा था। वह दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में भी हथियार सप्लाई कर अहम भूमिका निभा चुका है।
गुरुग्राम और चंडीगढ़ में धमाके की साजिश
लंबे समय से वांटेड रहे रणदीप ने गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर धमाका करने की योजना भी बनाई थी। हाल ही में NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने गुरुग्राम क्लब बम ब्लास्ट मामले में गोल्डी बराड़, रणदीप मलिक और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
प्रत्यर्पण की संभावना
FBI ने भारतीय एजेंसियों को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि भारत अब उसे प्रत्यर्पित कराने की कोशिश कर सकता है। रणदीप का नाम उन शार्प शूटर्स और मास्टरमाइंड्स में शामिल है जो लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
