24 घण्टे ऑनलाइन

सभी का फेवरेट है केक, जानें अंडे रहित केक की रेसिपी

जन्मदिन या शादी सालगिरह दोनों पर ही केक का होना बेहद जरूरी है। बच्चो में केक (Cake) को लेकर बहुत ही उत्साह बना रहता है। आमतौर बाज़ार से जो केक आता है उसमे अंडे का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें अंडे…

24GhanteOnline
April 6, 2026
2 min read

जन्मदिन या शादी सालगिरह दोनों पर ही केक का होना बेहद जरूरी है। बच्चो में केक (Cake) को लेकर बहुत ही उत्साह बना रहता है। आमतौर बाज़ार से जो केक आता है उसमे अंडे का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें अंडे से बना केक  (Eggless Cake)बिलकुल भी पसंद नही होता है। तो ऐसे में आप घर पर ही केक बना सकती है और वह भी अंडे के बिना। तो आइये जानते अंडे रहित केक (Cake) को बनाने की विधि के बारे में...

केक (Cake) को बनाने की सामग्री:

मैदा 1कप
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चम्मच वैनिला एसेंस
55 ग्राम माखन
3 काजू (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए)
3 बादाम (छोटे-२ टुकड़ों में काटे हुए)
200 ग्राम दूध

केक (Cake) को बनाने की विधि:

*एक कटोरी ले, उसमे मक्खन डाले और उसे पिघलाए माइक्रोवेव की मदद से| इस प्रक्रिया मे 30 सेकंड लगेंगे| मक्खन को पिघलाने के लिए आप अपने चुल्हे का इस्तेमाल भी कर सकते है|

*यह ध्यान रखे की मक्खन को चुल्हे पर से पिघलते ही हटा लेना है| अब हम सारी सामग्री को एक साथ डालकर अच्छी तरह मिलायेंगे मक्खन के साथ|

*मैदा, बेकिंग पाउडर, वेनीला एसेंस और कंडेंस्ड दूध डाले पिघले हुए मक्खन मे|

* इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाए हाथ के ब्लेंडर की मदद से और एक मुलायम पेस्ट बनाये|अब मिश्रण तैयार है| अब हमें बेकिंग टिन/बर्तन तैयार करना है|

*हमने गोल आकार की एल्युमीनियम ट्रे/तिन ली है| आप किसी भी आकार की ट्रे इस्तेमाल मे ला सकते है या फिर कोई भी माइक्रोवेव मे सुरक्षित रहने वाला बर्तन इस्तेमाल मे ला सकते है|

* 1चम्मच तेल ले और इस बर्तन के अन्दर चारो तरफ अच्छी तरह से लगा दे|

*इसकी दीवारों और तले पर अच्छी तरह1 चम्मच मैदा लगाए और लगाया हुआ मैदा समान होना चाहिए| बेकिंग टिन को पकडे और ऐसे घुमाए जिससे की पूरे बर्तन पर अच्छी तरह मैदा लग जाए|

* अब इसे माइक्रोवेव में रख दे, 30 मिनट बाद निकाल ले केक बनकर तैयार है और इसे चॉकलेट से सजाकर सर्व करे|

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।