4200 मुर्गियों के चूजों की मौत... नागपुर के बाद लातूर-रायगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
पुणे। महाराष्ट्र के नागपुर के बर्ड सेंचुरी के बाद अब लातूर और रायगढ़ जिले में भी बर्ड फ्लू (Bird Flu) के वायरस ने दस्तक दे दी है। लातूर में 4200 मुर्गियों के चूजों की मौत हो गई है। रायगढ़ के उरण तहसील में मुर्गियों में…
पुणे। महाराष्ट्र के नागपुर के बर्ड सेंचुरी के बाद अब लातूर और रायगढ़ जिले में भी बर्ड फ्लू (Bird Flu) के वायरस ने दस्तक दे दी है। लातूर में 4200 मुर्गियों के चूजों की मौत हो गई है। रायगढ़ के उरण तहसील में मुर्गियों में बर्ड फ्लू रोग की पहचान हो गई है, जिसके बाद मुर्गियों की मांग जिले में 30 प्रतिशत घट गई है।
इससे पहले नागपुर के एनिमल रेस्क्यू सेंटर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत बर्ड फ्लू (Bird Flu) से हुई। उसके बाद लातूर में 100 कौवों की मौत बर्ड फ्लू से हुई। अब लातूर में ही 4200 से ज्यादा चूजों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट पुणे लैब से आनी बाकी है, लेकिन बर्ड फ्लू से कौवों की मौत के बाद प्रसाशन ये मान कर चल रहा है कि चूजों की मौत का कारण भी यही है।
इसका संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं और उनके नतीजे आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ढालेगांव की यह घटना बर्ड फ्लू (Bird Flu) संकट की पुनरावृत्ति हो सकती है, जो पशुधन और पोल्ट्री व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने इस अहम फैसले पर लगाई रोक
बर्ड फ्लू फैलने की चिंताओं के कारण प्रशासन ने गहन जांच शुरू कर दी है। पशु चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है। रायगढ़ जिले में सालभर में 40 लाख 24 हजार मुर्गियों का उत्पादन किया जाता है। इसमें 30 लाख 85 हजार मुर्गियों का उत्पादन व्यावसायिक तौर पर होता है, जहां 90 प्रतिशत उत्पादन अलग-अलग पोल्ट्री फार्म और कंपनियों के जरिए किया जाता है।
चिरनेर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की आशंका
रायगढ़ जिले के चिरनेर इलाके में बर्ड फ्लू की जानकारी सामने आई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने 1 किमी तक के इलाके को बाधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। चिरनेर में 1 हजार 18 मुर्गियों, 166 अंडों,270 किलो खाद्य पदार्थों और 50 किलो चावल को नष्ट किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
