24 घण्टे ऑनलाइन

टेक गुरु बने टीवी एक्टर! बिल गेट्स का सास-बहू शो में चौंकाने वाला किरदार

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स (Bill Gates) अब छोटे पर्दे पर दिखने वाले हैं और वो भी किसी बिजनेस शो में नहीं, बल्कि मशहूर सास-बहू ड्रामा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में। ये…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स (Bill Gates) अब छोटे पर्दे पर दिखने वाले हैं और वो भी किसी बिजनेस शो में नहीं, बल्कि मशहूर सास-बहू ड्रामा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में। ये वही सीरियल है जिसमें कभी तुलसी और मिहिर की कहानी ने करोड़ों दर्शकों को जोड़कर रखा था, अब उसमें अरबपति बिल गेट्स का एक खास कैमियो रोल होने जा रहा है।

इस कैमियो का मकसद केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि एक समाज सेवा से जुड़ा खास संदेश भी इसमें छिपा है। यह पूरी साझेदारी बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ की गई है, जो पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। इस खास एपिसोड में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सेहत से जुड़े मुद्दों को उजागर किया जाएगा। बिल गेट्स (Bill Gates) का यह किरदार दर्शकों को हेल्थ टेक्नोलॉजी की अहमियत और छोटे शहरों में हेल्थ सिस्टम को कैसे बेहतर किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी देगा।

बिल गेट्स (Bill Gates) का रोल


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल गेट्स (Bill Gates) सीरियल में वीडियो कॉल के जरिए नजर आएंगे, जहां वह शो की मुख्य किरदार तुलसी (स्मृति ईरानी) से बातचीत करते दिखेंगे। दोनों के बीच चर्चा होगी कि गांव और कस्बों में कैसे नई तकनीकों के जरिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा सकता है।

अमेरिका जाएंगे तुलसी-मिहिर!


कहानी में एक और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। बताया जा रहा है कि शो के आगामी ट्रैक में तुलसी और मिहिर अमेरिका की यात्रा पर निकलते हैं, जहां उनकी मुलाकात होती है बिल गेट्स (Bill Gates) से। यह मुलाकात एक हेल्थ कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाई जाएगी।

कुछ रिपोर्ट्स तो ये भी दावा कर रही हैं कि इस दौरान हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ भी एक गेस्ट अपीयरेंस कर सकते हैं, जिससे शो को अंतरराष्ट्रीय रंग मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…