24 घण्टे ऑनलाइन

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा विवाद, सुरक्षाकर्मी पर लगा बाइक चुराने का आरोप

दरभंगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा से एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में तैनात…

24GhanteOnline
August 31, 2025
2 min read

दरभंगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा से एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक युवक की पल्सर 220 बाइक चुरा ली।

स्थानीय होटल संचालक शुभम सौरभ का कहना है कि उनके पिता अनिल राय के नाम से रजिस्टर्ड पल्सर 220 बाइक को राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो ने जबरन ले लिया और अब तक वापस नहीं लौटाया। शुभम के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब राहुल गांधी रोड शो कर रहे थे और भीड़ में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लग रहे थे।

 छह और बाइकों को लिया गया


शुभम ने बताया कि वह NH-27 चक्का के पास अपने ढाबे पर थे। उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पहले चाय पी और फिर बाइक मांगी। मना करने पर भी दबाव बनाया गया, जिसके बाद उन्हें बाइक देनी पड़ी। शुभम का कहना है कि उनकी बाइक के साथ छह और बाइकों को लिया गया, जिनमें से बाकी सड़क किनारे मिल गईं लेकिन उनकी बाइक नहीं मिली।

सुरक्षाकर्मियों की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद


पीड़ित परिवार ने बाइक की तलाश में दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, ढाका और मोतिहारी तक चक्कर लगाए। शुभम ने बताया कि इस खोजबीन में उनके 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सुरक्षाकर्मियों की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

प्रशासन से शिकायत, कार्रवाई का इंतज़ार


शुभम सौरभ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मौखिक शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला अब सुर्खियों में है और सुरक्षा व्यवस्था तथा राजनीतिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।