24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर UP में ढेर, 50 हजार का इनाम था घोषित

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को एनकाउंटर ( Dabloo Yadav Encounter) में मारा गया। डबलू यादव बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित था।…

24GhanteOnline
July 28, 2025
2 min read

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को एनकाउंटर ( Dabloo Yadav  Encounter) में मारा गया। डबलू यादव बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित था। रविवार रात हापुड़ में एनकाउंटर के दौरान गैंगस्टर को गोली लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज उसकी मौत हो गयी। डब्लू यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, कुख्यात बदमाश डबलू यादव (Dabloo Yadav) के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी। तभी नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ टीम की ओर से थाने पर सूचना दी गई कि बेगूसराय के थाना साहेबपुर कमाल के गांव ज्ञानडोल निवासी डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव उर्फ सूरज यादव क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है।

इसके बाद, पुलिस ने बक्सर मध्य गंगा नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस ने अपना बचाव किया। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। जब पुलिस टीम ने उसका जंगल में पीछा किया तो बदमाश ने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी सुमित कुमार बाल-बाल बचे।

पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर (Encounter) के दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गयी, जिसके बाद उसे घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर में मारा गया बदमाश शातिर अपराधी था, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक लूट रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज थे। एसटीएफ टीम आरोपी की पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें