Bihar Election: बीजेपी ने खोला आखिरी पत्ता, तीसरी लिस्ट में चौंकाने वाले नाम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के कुछ घंटों बाद, भाजपा (BJP) ने बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने अब बिहार विधानसभा…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के कुछ घंटों बाद, भाजपा (BJP) ने बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने अब बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
दरअसल, एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत भाजपा 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी सूची में पार्टी ने रामनगर से नंद किशोर राम, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, पीरपैंती से मुरारी पासवान और मोहनिया से संगीता कुमारी को मैदान में उतारा है, ये सभी एससी-आरक्षित सीटें हैं। इस बीच, संजय पांडे नरकटियागंज से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से, भरत बिंद भभुआ से और अशोक कुमार सिंह रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर चयनित प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की जा रही है।
भाजपा (BJP) उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट-
1- रामनगर से नंदकिशोर राम
2- नरकटियागंज से संजय पांडेय
3- बगहा से राम सिंह,
4- लोरिया से विनय बिहारी
5- नौतन से नारायण प्रसाद
6- चनपटिया से उमाकांत सिंह
7- हरसिद्धि से कृष्णा नंदन पासवान
8- कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह
9- चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता
10- कोचाधामन से वीना देवी
11- बायसी से विनोद यादव
12- राघोपुर से सतीश कुमार यादव
13- बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
14- पीरपैंती से मुरारी पासवान
15- रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
16- मोहनिया से संगीता कुमारी
17- भभुआ से भारत बिंद
18- गोह से रणवीर सिंह
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
