24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar Board) यानी BSEB ने प्रदेश के 10वीं कक्षा के बच्चों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि ये एडमिट कार्ड कोई भी स्टूडेंट्स एक्सेस नहीं कर सकता है। इसके लिए सिर्फ सर्टिफाइड व्यस्ति की…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar Board) यानी BSEB ने प्रदेश के 10वीं कक्षा के बच्चों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि ये एडमिट कार्ड कोई भी स्टूडेंट्स एक्सेस नहीं कर सकता है। इसके लिए सिर्फ सर्टिफाइड व्यस्ति की ही तय किए गए हैं। यानी स्कूल प्रशासन के अधिकृत व्यक्ति के द्वारा ही एडमिट कार्ड्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिसके बाद बच्चों को स्कूल से ये एडमिट कार्ड्स लेने होंगे। इसके लिए अधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर डाउनलोड लिंक दी गई है।

परीक्षा बोर्ड (Bihar Board) ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं जिसमें छात्रों से संबंधित जानकारी भी दी गई है। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड्स कोई भी छात्र खुद से एक्सेस नहीं कर सकता है। इसके लिए स्कूलों में भी जरूरी निर्देश भेजे गए हैं। ताकि आसानी से स्कूल प्रशासन की ओर से इन्हें डाउनलोड किया जा सके। एक बार सभी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएं तो सीधे तौर पर बच्चे अपने स्कूल जाकर एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

स्कूलों को करनी होगी जांच


शिक्षा बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि स्कूलों की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी एडमिट कार्ड्स की डिटेल चेक की जाएगी और उन पर ऑथोराइज्ड पर्सन के सिग्नेचर और स्कूल की सील लगाने के बाद ही बच्चों को दिया जाएगा। स्कूलों को आदेश में यह भी बताया गया है कि छात्रों के एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जैसी जानकारी को सावधानी से चेक करना होगा।

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री


बिहार बोर्ड (Bihar Board) के मुताबिक परीक्षा के दौरान सभी पेपरों में छात्रों को एडमिट कार्ड अपने साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। बोर्ड (Bihar Board) ने स्कूलों को भी जो निर्देश जारी किए हैं उसमें कहा गया है कि छात्रों को समय रहते ही एडमिट कार्ड वितरित कर दिए जाएं ताकि किसी तरह की गलती पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके। इसकी जिम्मेदारी भी स्कूलों को दी गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।