24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड (Bihar Board) 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल करीब 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज, 24 मार्च को दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15…

24GhanteOnline
March 25, 2025
2 min read

बिहार बोर्ड (Bihar Board) 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल करीब 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज, 24 मार्च को दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक दो पालियों में किया गया था। रिजल्ट जारी होते हैं हैवी ट्रैफिक होने के कारण बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com क्रैश हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की वेबसाइट क्रैश होने पर 12वीं के छात्र परेशान न हो। वह एसएमएस के जरिए बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंटरमीडिएट के स्टूडेंट को अपने मोबाइल फोन से मैसेज बाॅक्स में जाकर BIHAR12 के साथ रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट मैसेज अलर्ट के रुप में मोबाइल में आ जाएगा।

सिर्फ इन वेबसाइट पर ही चेक कर सकते हैं रिजल्ट


बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट के छात्र secondary.biharboardonline.com, interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाकर अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ये है बिहार बोर्ड (Bihar Board) की फेक वेबसाइट


बिहार बोर्ड के नाम से कई फेक वेबसाइट भी है, जिन पर छात्र भूलकर भी विजिट न करें। इनमें onlinebseb.in, bsebresult.in/onlinebseb-in, bsebinteredu.in और results.biharboard.com.in शामिल हैं। इन पर जारी होने वाली किसी भी सूचना को छात्र सही न समझे। ये फर्जी वेबसाइट हैं, जो बिहार बोर्ड के नाम पर गलत सूचनाएं देते हैं।

जल्द जारी होगी कंपार्टमेंट की डेट


रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी कंपार्टमेंट का शेड्यूल जारी कर सकता है। अगर कोई छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में भी फेल हो जाता है, तो उसके आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।