24 घण्टे ऑनलाइन

Bigg Boss 19: सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, इस कंटेस्टेंट पर फूटा गुस्सा

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ काफी चर्चा में बना हुआ है। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सलमान के तमाम चाहने वालों को इंतजार…

24GhanteOnline
August 30, 2025
2 min read

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ काफी चर्चा में बना हुआ है। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सलमान के तमाम चाहने वालों को इंतजार है ‘वीकेंड का वार’ का, जिसमें सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। सलमान स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर भी गुस्सा करते दिखेंगे। पहली झलक भी सामने आई है।

दरअसल, प्रणित मोरे ने एक दफा अपने स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान सलमान खान (Salman Khan) का मजाक उड़ाया था। वही चीज अब उनपर भारी पड़ी है। अब सलमान प्रणित की किस तरह क्लास लगाते हैं वो तो आज रात (शनिवार) ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ही देखने को मिलेगा, लेकिन मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान (Salman Khan) प्रणित पर काफी गुस्सा नजर आ रहे हैं।

तमाम कंटेस्टेंट के सामने भाईजान प्रणित की क्लास लगाते दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, “प्रणित स्टैंडअप कॉमेडियन। मुझे पता है कि आपने मुझपर क्या-क्या बोला है, जोकि सही नहीं है। जोक जो आपने मारे हैं मेरे ऊपर, अगर आप मेरी जगह होते और मैं अंदर आपकी जगह होता तो आप कैसे रिएक्ट करते।”


Iss season ka pehla Weekend Ka Vaar hoga kamaal, jab Salman uthayenge Pranit ke jokes par sawaal! 👁

Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19… pic.twitter.com/WL4jZxXelT


— Bigg Boss (@BiggBoss) August 30, 2025

सलमान (Salman Khan) आगे कहते हैं, “लेकिन आपको लोगों को हंसवाना था। मेरे नाम का इस्तेमाल करके। आपने वो किया। मुझे ऐसा लगता है कि आपको इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए।” सलमान की इन बातों को सुनकर प्रणित मोरे बिल्कुल चुप हो जाते हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में मौजूद बाकी दूसरे कंटेस्टेंट भी शांत दिखते हैं।

एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान प्रणित ने कहा था, “सलमान खान (Salman Khan) तो पैसे खाता ही नहीं है भाई। वो लोगों का करियर खाता है। पर बाद में रोहित शेट्टी ने उसे कहा कि देखो फिल्म में गाड़ी चलाने को मिलेगी और किसी भी तरह से चला सकते हो।”

‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत 24 अगस्त से हुई है। ये इस शो का पहला वीकेंड का वार है। कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे आप ये शो देख पाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।