24 घण्टे ऑनलाइन

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 19 कानूनी विवादों में उलझता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर यह शो प्रतिभागियों और उनके विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार मामला निर्माताओं की लापरवाही से जुड़ा है। भारत की सबसे…

24GhanteOnline
September 25, 2025
2 min read

लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 19 कानूनी विवादों में उलझता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर यह शो प्रतिभागियों और उनके विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार मामला निर्माताओं की लापरवाही से जुड़ा है।

भारत की सबसे पुरानी कॉपीराइट लाइसेंसिंग संस्था, फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) ने शो के निर्माताओं पर कॉपीराइटेड संगीत के अनधिकृत उपयोग का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है।

नोटिस के अनुसार, बिग बॉस के चल रहे 19वें सीजन (Bigg Boss 19) में अग्निपथ (2012) से ‘चिकनी चमेली’ और गोरी तेरे प्यार में (2013) से ‘धत तेरी की’ गाने 3 सितंबर, 2025 को स्ट्रीम होने वाले एपिसोड 11 में दिखाए गए थे। पीपीएल इंडिया का दावा है कि मेकर्स ने पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के बिना इन ट्रैक्स का इस्तेमाल किया है।

पीपीएल ने की 2 करोड़ की मांग


पीपीएल की ओर से वकील हितेन अजय वासन द्वारा 19 सितंबर को जारी किया गया यह नोटिस, बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया, उसके निर्देशकों थॉमस गौसेट, निकोलस चज़ारैन और दीपक धर को ज़िम्मेदार पक्षकार बनाता है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों गानों का लाइसेंस सोनी म्यूज़िक एंटरटेनमेंट इंडिया के पास है, जो उन 450 से ज़्यादा म्यूज़िक लेबल्स में से एक है जिनके पब्लिक परफ़ॉर्मेंस राइट्स का प्रबंधन विशेष रूप से PPL द्वारा किया जाता है।

मेकर्स पर लगाया कॉपीराइट का आरोप


ऑर्गेनाइजेशन का तर्क है कि चूंकि एंडेमोल शाइन इंडिया ने कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 30 के तहत आवश्यक लाइसेंस प्राप्त नहीं किया था, इसलिए यह कृत्य जानबूझकर किया गया उल्लंघन है। नोटिस में PPL ने 2 करोड़ के हर्जाने के साथ-साथ आवश्यक लाइसेंस शुल्क की भी मांग की है। संगठन ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें मेकर्स को बिना उचित अनुमति के उसकी ध्वनि रिकॉर्डिंग का उपयोग करने से रोक दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।