24 घण्टे ऑनलाइन

तेज विस्फोट से मकान ढहा, बच्चों सहित पांच की मौत

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में जोरदार धमाके (Explosion) के साथ पूरा मकान गिर गया, जिससे मकान के मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई । वहीं कई और के दबे होने की बात सामने आ रही है । धमाके…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में जोरदार धमाके (Explosion) के साथ पूरा मकान गिर गया, जिससे मकान के मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई । वहीं कई और के दबे होने की बात सामने आ रही है । धमाके की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सीओ समेत कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया ।

JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है । शुरुआती जांच में पटाखा ब्लास्ट (Explosion) की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से इस पर कुछ नहीं जवाब आया है । घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक फटा सिलेंडर और कुकर मिला है । जिला अस्पताल के EMO आशीष पाठक ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। पांचों मृत अवस्था में थे । सभी का शरीर जला हुआ था । मृतकों में तीन बच्चे और दो अन्य लोग हैं ।

जानकारी के मुताबिक, कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर घर बनवाकर रह रहे थे । गुरुवार रात धमाके (Explosion) की तेज आवाज के साथ उनका मकान गिर गया । आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने की पुलिस टीम के साथ एसएसपी डॉ । गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए ।

सूत्रों के मुताबिक, धमाके की वजह पटाखे में ब्लास्ट होना बताया जा रहा । घर में रखे पटाखे के बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया और फिर जोरदार धमाका हुआ । गैस सिलेंडर लीक होने की बात इसलिए भी की जा रही, क्योंकि घटनास्थल पर पुलिस को एक फटा सिलेंडर भी मिला है । हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

Tags:ayodhya

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।