सोने के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी हुई फीकी
सोमवार को बाजार खुलते ही वह मुनाफावसूली में बदल गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है। खासकर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के बीच…

सोमवार को बाजार खुलते ही वह मुनाफावसूली में बदल गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है। खासकर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के बीच हलचल बढ़ गई है। एक ही झटके में चांदी 8,000 रुपये से ज्यादा टूट गई, वहीं सोना (Gold) भी करीब ₹1000 सस्ता हुआ है।
सोमवार को वायदा बाजार में मंदी का दौर साफ दिखाई दिया। MCX पर अप्रैल 2026 का सोना (Gold) वायदा 1,000 रुपये यानी 0.64% की गिरावट के साथ 1,54,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। लेकिन सबसे बड़ा झटका चांदी ने दिया है। 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में 3.3% की भारी गिरावट आई है। यह 8,265 रुपये टूटकर 2,36,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर लुढ़क गई।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है। वहां भी स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 5,020.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें 2.5% की तेजी थी। चांदी भी 0.6% गिरकर 76.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
आपके शहर में सोने (Gold) का भाव
हाजिर बाजार में भी कीमतों का असर अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रहा है। यदि आप आज सोना खरीदने जा रहे हैं, तो प्रमुख शहरों के रेट्स पर एक नजर डाल लें:
दिल्ली में 22 कैरेट स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1,15,792 रुपये (प्रति 8 ग्राम) है, जबकि 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,26,312 रुपये है।
मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,15,672 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,26,192 रुपये प्रति 8 ग्राम पर उपलब्ध है।
चेन्नई में भाव थोड़ा अलग हैं, वहां 22 कैरेट के लिए 1,16,472 रुपये और 24 कैरेट के लिए 1,27,064 रुपये चुकाने होंगे।
हैदराबाद में कीमतें मुंबई के समान ही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
