24 घण्टे ऑनलाइन

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती

LPG गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कटौती की है। इस बार कीमतें 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं। हालांकि यह कटौती…

24GhanteOnline
September 1, 2025
2 min read

LPG गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कटौती की है। इस बार कीमतें 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं। हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों (Commertcial Gas Cylinder) में ही की गई है।

इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के कीमत 1580 रुपए हो जाएगी। अभी तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपए है। नई कीमतें आज यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव


दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज से 51.50 रुपए कम कर दी गई है। दिल्ली में, 1 सितंबर (आज) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिटेल बिक्री कीमत 1580 रुपए होगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस साल लगातार घटाए गए दाम


मार्च महीने को छोड़ दें तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती की जा रही है। 1 जनवरी को इसमें 14.50 रुपए की कटौती की गई थी। इसके बाद फरवरी में 7 रुपए की कटौती हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…