24 घण्टे ऑनलाइन

बैतूल की कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 3 की मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 कोयला खदान (Coal Mine) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 कोयला खदान (Coal Mine) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

बैतूल एसपी ने घटना की पुष्टि की है और वे खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

महाकुंभ में तबाही की आतंकी ने रची थी साजिश, खौफनाक प्लान सुनकर हिल गई यूपी एसटीएफ


हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, खदान (Coal Mine) की एक स्लैब ढहने से यह हादसा हुआ।

इस हादसे में जिन 3 मजदूरों की मौत हुई है, उनकी शिनाख्त हो चुकी है। बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की मौत हो गई है। विधायक डॉ. पंडाग्रे और कलेक्टर सूर्यवंशी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के जीएम को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को तत्काल लाइफ कवर स्कीम के तहत 1.5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…