काम करना मुश्किल... भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने छोड़ी जनसुराज पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद रितेश ने सोशल मीडिया पर दी है। रितेश पांडे को चुनाव में महज 10294 वोट…

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद रितेश ने सोशल मीडिया पर दी है। रितेश पांडे को चुनाव में महज 10294 वोट मिले थे। इसके साथ ही वे चौथे नंबर पर आए थे।
रितेश (Ritesh Pandey) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया,परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया।
रितेश (Ritesh Pandey) ने आगे लिखा कि खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है, जिससे आप लोगों ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है। इस लिए आज मैं जन स्वराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।
चुनाव में मिले थे 10 हजार वोट
रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के न सिर्फ मशहूर सिंगर हैं बल्कि वो एक्टर भी हैं। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्वाइन की थी। इसी पार्टी के टिकट पर उन्होंने करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि न तो बिहार में पार्टी को कोई सफलता मिली और नहीं रितेश पांडे को कोई सफलता मिली थी। वे महज 10 हजार वोट ही हासिल कर पाए थे।
महज 10 हजार वोट मिलने की उम्मीद खुद रितेश को भी नहीं थे । यही वजह है कि अब उन्होंने जन सुराज से बाहर होने का फैसला किया है। रितेश ने अभी तय यह साफ नहीं किया कि वे आगे राजनीति करेंगे या नहीं। अगर करेंगे तो किस पार्टी से करेंगे। वे जनसुराज से पहले बीजेपी से टिकट की आस लगाए हुए थे।
वो कई मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी संग अपने हुनर का जादू बिखेरा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
