नहीं रहे भोजपुरी फिल्मों का यह पॉपुलर एक्टर, हार्ट अटैक से हुआ निधन
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को साल की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे (Sudeep Pandey) की कम उम्र में अभिनेता की निधन की वजह से उनके फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचा है। सुदीप पांडे के परिवार की तरफ से…
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को साल की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे (Sudeep Pandey) की कम उम्र में अभिनेता की निधन की वजह से उनके फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचा है। सुदीप पांडे के परिवार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सुबह 11:00 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
रिपोर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक आने की वजह से उनका (Sudeep Pandey) निधन हुआ है। वे राजनीति से भी जुड़े थे और वे NCP पार्टी का हिस्सा थे। वे करियर की शुरुआत में पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2007 में भोजपुरिया भैया फिल्म से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
सुदीप पांडे (Sudeep Pandey) की करियर की शुरुआत उन्होंने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की थी और इस दौरान उन्होंने USA में भी काम किया। जब वे यूएसए से पढ़ाई पूरी कर के भारत वापिस आए तो उन्होंने भोजपुरिया भैया नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म में उनका लीड रोल भी था साथ ही इस मूवी को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। इसके बाद एक्टर कई सारी फिल्मों का हिस्सा बने और एक समय ऐसा भी आया कि वे भोजपुरी सिनेमा का पॉपुलर हिस्सा बन गए।
सुदीप पांडे (Sudeep Pandey) ने 2007 में भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया भैया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘भोजपुरिया दरोगा’, ‘मसीहा बाबू’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
