मणिकर्णिका घाट पर इस दिन खेली जाएगी चिता भस्म की होली
मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च मंगलवार को चिता भस्म की होली (Bhasm Holi) होगी। यह जानकारी मंगलवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने दी। उन्होंने कहा कि काशी में यह…
मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च मंगलवार को चिता भस्म की होली (Bhasm Holi) होगी। यह जानकारी मंगलवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने दी। उन्होंने कहा कि काशी में यह मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती का गौना कराकर अपने धाम काशी लाते हैं। जिसे उत्सव के रूप में काशीवाशी मनाते हैं।
इस उत्सव में देवी, देवता, यक्ष, गन्धर्व, मनुष्य शामिल होते हैं। लेकिन भूत, प्रेत, पिशाच, किन्नर जिन्हें बाबा ने स्वयं मनुष्यों के बीच जाने से रोक रखा है। उनके साथ बाबा चिता भस्म की होली (Bhasm Holi) खेलते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा दोपहर में मध्याह्न स्नान करने मणिकर्णिका तीर्थ पर आते हैं।
स्नान के बाद वह भूत-प्रेत, पिशाच, किन्नर, अदृश्य शक्तियों के साथ चिता भस्म से होली खेलते है। गुलशन कपूर ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच इसे मनाया जाता है। पं. विजय शंकर पाण्डेय, संजय प्रसाद गुप्ता, करन जायसवाल, दीपक तिवारी, हंसराज चौरसिया शामिल थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
