24 घण्टे ऑनलाइन

1 जनवरी से शुरू Bharat Taxi: सस्ती राइड, ड्राइवर्स की बढ़ेगी कमाई

दिल्ली में रहने वाले लोगों और हजारों टैक्सी ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे न केवल आम जनता को आराम मिलेगा बल्कि कैब चलाने वाले ड्राइवर्स को भी फायदा होगा. 1 जनवरी से देश की राजधानी…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

दिल्ली में रहने वाले लोगों और हजारों टैक्सी ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे न केवल आम जनता को आराम मिलेगा बल्कि कैब चलाने वाले ड्राइवर्स को भी फायदा होगा. 1 जनवरी से देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के सहकार मंत्रालय की ओर से टैक्सी सेवा Bharat Taxi की सर्विस शुरू होने वाली है. एक ओर जहां सरकार की इस सर्विस से यात्रियों को एक नया और सस्ता विकल्प मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर Ola, Uber और Rapido जैसी बड़ी और निजी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों के लिए ये एक बड़ी चुनौती हो सकती है.

कब से बुक कर पाएंगे राइड?


1 जनवरी 2026 यानी नए साल से आप लोग फोन में Bharat Taxi App को डाउनलोड कर आसानी से राइड बुक कर पाएंगे. सरकार द्वारा इस सर्विस को शुरू करने का मकसद देश के सबसे बड़े मेट्रो शहरों में यातायात को सुगम और किफायती बनाना है. दिल्ली के बाद, इस सरकारी टैक्सी सेवा को गुजरात के राजकोट शहर में भी आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा. इसका मतलब ये है कि भारत टैक्सी सर्विस का फायदा जल्द देश के बाकी शहरों में रहने वाले लोग भी उठा पाएंगे.

बचेंगे पैसे और ड्राइवर्स की बढ़ेगी कमाई


Bharat Taxi को एक ऐसी सर्विस के रूप में डिजाइन किया गया है जो बाकी प्राइवेट कंपनियों की तुलना लोगों को सस्ती राइड ऑफर करेगी. इससे न केवल आप लोगों का पैसे बचेगा बल्कि कैब ड्राइवर्स को भी इससे फायदा होगा. जहां एक ओर निजी कंपनियां कैब ड्राइवर से कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में ले लेती हैं, वहीं दूसरी ओर ‘भारत टैक्सी’ में ड्राइवर्स को उनकी मेहनत का अधिकतम हिस्सा दिया जाएगा.

ड्राइवर्स को उनकी कमाई का 80 फीसदी से अधिक राशि मिलेगी, शेष 20 फीसदी राशि का भी इस्तेमाल उन्हीं के परिचालन (Operations) और कल्याण (Welfare) पर खर्च किया जाएगा. दिल्ली में ही 56,000 से अधिक ड्राइवर्स ने पंजीकरण (Registration) करवा लिया है. भारत टैक्सी में न केवल गाड़ी बल्कि आप लोगों को ऑटो और बाइक तीनों ही ऑप्शन्स मिलेंगे.इस सेवा का ट्रायल फिलहाल दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू किया जा चुका है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…