पंजाब में भगवंत मान ही होंगे आआपा का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने नवंबर में दिए चुनाव के संकेत
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आआपा) फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के चेहरे को आगे रखकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बठिंडा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार की शाम एक…
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आआपा) फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के चेहरे को आगे रखकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बठिंडा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार की शाम एक जनसभा में कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पंजाब विधानसभा चुनाव इस बार नवंबर में हो सकते हैं, जिसके चलते पार्टी के पास तैयारी के लिए केवल चार महीने का समय बचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में पंजाब में कई मुख्यमंत्री बने, लेकिन पहली बार भगवंत मान (Bhagwant Mann) जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री राज्य को मिला है। उन्होंने दावा किया कि मान सरकार सरकारी धन की बचत कर उसे जनता की सुविधाओं पर खर्च कर रही है।
केजरीवाल ने कहा कि चार साल बाद भी लोगों के चेहरों पर सरकार के प्रति खुशी दिखाई दे रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता आम आदमी पार्टी के काम से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय जनता नेताओं के खिलाफ गुस्से में रहती थी, जबकि आज लोग खुद आगे बढ़कर समर्थन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों ने उन्हें बताया था कि बठिंडा में “जोजो टैक्स” के नाम पर वसूली होती थी, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की राजनीति समाप्त हो रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने बठिंडा नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत पर लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने दिल खोलकर झाड़ू के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित मेयर पदमजीत मेहता ईमानदारी के साथ काम करेंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे। मान ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधरी है, बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है और खेतों में लगातार बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने नहरी पानी दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
